Posts

Showing posts from January, 2019

आप की मुस्कराहट

गुलाब की पंखुड़ियों से भी खिबसुरत , इन्सान की सोच से भी परे , आईने की क़ाबिलियत से बहार , आपने अक्स से भी खूबसूरत है , आप की मुस्कराहट, खुदा की बनाई सबसे नायाब कृति है , आप की मुस्कराहट ।। पल भर में ज़िन्दगी दे जाती है , क्षण भर में दिल ले जाती है , एक बार देखने से आदी बनाती है , आप की मुस्कराहट हर वक़्त खुदा को भी खुश कर जाती है । वीणा की तानो से खूबसूरत , गंगा की लहरों से खूबसूरत , जिस की खूबसूरती प्रकृति पाना चाहती है , वो खूबसूरती आप की मुस्कराहट से आती है । चांदनी की ईर्ष्या और जीने की आस जागती है, आप की मुस्कराहट खूबसूरती को भी खूबसूरत बनाती है। कभी बच्ची की मुस्कराहट में , कभी मासूम सी इबादत में , माँ की आँखों के वात्सल्य में , ख़ुशी से छलकती आँखों में , मैने ख़ुशी को भी मुस्कुराते देखा है, हर खूबसूरत मुस्कराहट में आप की मुस्कराहट को देखा है ।। हर वक़्त इर्दगिर्द रहती है मेरे , कभी याद आती है भोर सवेरे , पलकों से गुजरते हुए दिल में सामा जाती है मेरे , पत्त्तों में मुस्कुराती बूँदे , आसमान के बटती किरणे , बिना रंग के सात रंगों ...