आप की मुस्कराहट
गुलाब की पंखुड़ियों से भी खिबसुरत ,
इन्सान की सोच से भी परे ,
आईने की क़ाबिलियत से बहार ,
आपने अक्स से भी खूबसूरत है , आप की मुस्कराहट,
खुदा की बनाई सबसे नायाब कृति है , आप की मुस्कराहट ।।
पल भर में ज़िन्दगी दे जाती है ,
क्षण भर में दिल ले जाती है ,
एक बार देखने से आदी बनाती है ,
आप की मुस्कराहट हर वक़्त खुदा को भी खुश कर जाती है ।
वीणा की तानो से खूबसूरत ,
गंगा की लहरों से खूबसूरत ,
जिस की खूबसूरती प्रकृति पाना चाहती है ,
वो खूबसूरती आप की मुस्कराहट से आती है ।
चांदनी की ईर्ष्या और जीने की आस जागती है,
आप की मुस्कराहट खूबसूरती को भी खूबसूरत बनाती है।
कभी बच्ची की मुस्कराहट में ,
कभी मासूम सी इबादत में ,
माँ की आँखों के वात्सल्य में ,
ख़ुशी से छलकती आँखों में ,
मैने ख़ुशी को भी मुस्कुराते देखा है,
हर खूबसूरत मुस्कराहट में आप की मुस्कराहट को देखा है ।।
हर वक़्त इर्दगिर्द रहती है मेरे ,
कभी याद आती है भोर सवेरे ,
पलकों से गुजरते हुए दिल में सामा जाती है मेरे ,
पत्त्तों में मुस्कुराती बूँदे ,
आसमान के बटती किरणे ,
बिना रंग के सात रंगों में बटती तरंगे,
ठंड़ की धुंध से बहार आती किरणे,
पानी की सेर कराती दोपहरे ,
आसमान को रंगती शामें ,
प्रेम प्रसंग में डूबती बिरियाये ,
आसमान में जगमगाते तारे ,
अपनी खुबसुरती सँवारती झीले ,
राग सुनाते झरने, जुगनुओं की रौशनी में रातें ,
हर पल आप को मुस्कराहट की खूबसूरती का स्मण कराती है मन को मेरे ,
आप की मुस्कराहट हर वक़्त इर्दगिर्द रहती है मेरे ।।
हर बार आप की मुस्कराहट का सजदा करता हूँ ,
सामने हो जब आप की मुस्कराहट तो पल रोक लिया करता हूँ ,
ईबादत यूँ तो खुदा की करता हूँ , पर आप की मुस्कराहट में खुदा महसूस किया करता हूँ ,
आप की मुस्कराहट में रूहानियत है , आप के मुस्कुराते ही आदि शक्ति देख लिया करता हूँ ,
आप के मुस्कुराने से जन्नत है दुनियाँ महसूस करता हूँ ,
रूह को में आप की मुस्कराहट में देख लिया करता हूँ ,
आप की मुस्कराहट का में हर वक़्त सजदा किया करता हूँ ।।
Comments
Post a Comment